{"_id":"6644b25ad3a31affa10235ce","slug":"bilaspur-manoj-thakur-will-give-coaching-to-the-indian-handball-team-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर के मनोज ठाकुर भारतीय हैंडबॉल टीम को देंगे कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर के मनोज ठाकुर भारतीय हैंडबॉल टीम को देंगे कोचिंग
Wed, 15 May 2024 06:33 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 15 May 2024 06:33 PM IST
सार
बिलासपुर के मनोज ठाकुर उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली चौथी सेंट्रल एशियन ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कोच होंगे।
विज्ञापन
मनोज ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली चौथी सेंट्रल एशियन ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर के मनोज ठाकुर भारतीय टीम के कोच होंगे। मनोज ठाकुर को मिली इस जिम्मेवारी से खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर में बतौर हैंडबॉल कोच सेवाएं दे रहे मनोज 15 से अधिक बार नेशनल टूर्नामेंट में हिमाचल टीम के कोच और रेफरी के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
नम्होल में सिकरोहा पंचायत के नत्थू राम ठाकुर सेवानिवृत्त अड्डा इंचार्ज एचआरटीसी और माता राजो ठाकुर के घर जन्मे मनोज की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद मॉडल स्कूल बिलासपुर में हुई। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर और स्नातक की उपाधि पीजी कॉलेज बिलासपुर से की। शिमला विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद फिजिकल एजुकेशन में मास्टर डिग्री और फिर पटियाला से एनआईएस की उपाधि हासिल की।
विज्ञापन
बिलासपुर न्यायालय में वकालत कर चुके मनोज ठाकुर वर्ष 2015 में हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में हैंडबॉल कोच के पद पर कुल्लू में तैनात हुए। 2018 में मनोज ठाकुर बिलासपुर आए। उनके तराशे हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। भारतीय हैंडबॉल टीम का बतौर कोच प्रतिनिधित्व कर रहे मनोज ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और पत्नी के साथ गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय हैंडबॉल टीम सुव्यवस्थित तथा आधुनिक तकनीक से लबरेज है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भारतीय पुरुष व महिला टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अंक तालिका में भारत का नाम अंकित करवाने में जरूर सफल होंगी।
विज्ञापन