{"_id":"6a9b0e2c308272f80908a7ab","slug":"bilaspur-immersed-in-devotion-to-krishna-massive-crowds-turn-out-for-the-procession-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167006-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ बिलासपुर, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ बिलासपुर, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
बिलासपुर शहर जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा परिसर
ढोल-नगाड़ों की थाप पर गोविंदा की टोलियों ने जमकर किया डांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बिलासपुर शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण की पालकी को झूला झुलाने और दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा।
दोपहर दो बजे के बाद श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से जन्माष्टमी की भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से तैयार की गई मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने इसमें भाग लिया।
शोभायात्रा के आगे डांडिया करते युवाओं की टोलियां चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गोविंदा की टोलियों ने जमकर नृत्य किया। विश्वकर्मा मंदिर डियारा, बस अड्डे के पास और चंपा पार्क के सामने दही-मटकियां फोड़ी गईं। मटकी फूटते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विश्वकर्मा मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के सामने फलों का वितरण किया गया। डियारा के स्थानीय दुकानदारों ने व्रत वाली खीर का स्टाल लगाया। वहीं, रोटरी क्लब बिलासपुर ने गुरुद्वारा के पास श्रद्धालुओं को पेठा मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन
मंदिर प्रभारी तहसीलदार बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार को जनता के सहयोग से मंदिर परिसर में अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगर की प्रबुद्ध जनता से भक्तिमय समागम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
झंडूता में भी निकली भव्य शोभायात्रा
झंडूता में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली। विभिन्न झांकियों से सजी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।