फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur ghumarnvi hospital upgraded saya jp nadda

जिला अस्पताल और घुमारवीं में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास

Mon, 06 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 06 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 bilaspur ghumarnvi hospital upgraded saya jp nadda
गृह पंचायत में पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल बिलासपुर और घुमारवीं अस्पताल में स्वास्थ्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होेंगी। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर को कार्य योजना बनाकर भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन


यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को अपनी गृह पंचायत अमरपुर में कही। उनका गृह पंचायत पहुंचने पर प्रधान विकास राव सहित अन्य लोगों ने हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


नड्डा सुंदरनगर रैली के बाद रविवार शाम को अपने घर अमरपुर पहुंचे थे। पंचायत प्रधान ने शॉल, टोपी पहनाकर और तलवार देकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में रेल सुविधा न के बराबर होने से सड़कों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के 17 नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दो साल में परिवहन सुविधाओं पर 50 हजार करोड़ खर्चे जाएंगे। बकरोआ पंचायत के उपप्रधान प्रीतम चंद ने भगेड़ तथा बल्लू में नड्डा का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया।

नड्डा ने कहा जिम्मेदारी और ज्यादा व्यस्तता से गांव तथा पंचायत में मिलना कम होता है, परंतु अपने लोगों की हमेशा याद आती है। इस दौरान त्रिलोक जंवाल, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, स्वदेश ठाकुर, कर्म सिंह,, आशीष, नवीन शर्मा, हरी सिंह, किशोरी लाल, देशराज, राजेश, राकेश, रणजीत, विनोद शर्मा, जसवीर, सदाराम ठाकुर, पंकज शर्मा, चैन सिंह, अशोक तथा रमेश वर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।


शीघ्र होगा एम्स का शिलान्यास : नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जिला के कोठीपुरा में खुलने वाला प्रस्तावित एम्स का शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा।
नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में एम्स के शिलान्यास की प्रक्रिया चल रही है। हिमाचल प्रदेश सहित बिलासपुर के लोगों को शीघ्र ही यह सौगात मिलेगी। बिलासपुर में एम्स खुलने से लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed