फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur garhamora 150 cartons beer meant for sale in punjab seized

बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई: पंजाब में बिक्री के लिए भेजी गई बीयर की 150 पेटियां गरामोड़ा में पकड़ीं, वाहन जब्त

Tue, 22 Sep 2026 12:57 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 22 Sep 2026 12:57 PM IST
सार

बिलासपुर के गरामोड़ा में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 150 पेटियां पकड़ी हैं। बीयर को हिमाचल लाने से संबंधित वैध दस्तावेज चालक के पास नहीं मिले। विभाग ने बीयर की पूरी खेप और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bilaspur garhamora 150 cartons beer meant for sale in punjab seized
पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के प्रवेश और तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गरामोड़ा में बड़ी कार्रवाई की है। नाकाबंदी के दौरान विभागीय टीम ने पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 150 पेटियां बरामद की हैं। बीयर को ले जा रहे वाहन को भी विभाग ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने सुबह करीब सात बजे गरामोड़ा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से बीयर की 150 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि बीयर की पेटियों पर स्पष्ट रूप से ‘केवल पंजाब में बिक्री के लिए’ अंकित था। यानी यह खेप पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित थी। वाहन में मौजूद चालक बीयर को हिमाचल प्रदेश में लाने और इसके परिवहन से संबंधित कोई वैध प्रवेश-पत्र, अनुमति-पत्र अथवा अन्य जरूरी दस्तावेज विभागीय टीम के सामने पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने बीयर की पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही जिस वाहन में बीयर ले जाई जा रही थी, उसे भी जब्त कर लिया गया। विभाग अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और बीयर की खेप के स्रोत की जांच कर रहा है।

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर को हिमाचल लाने का उद्देश्य क्या था और इसे यहां कहां पहुंचाया जाना था। विभागीय टीम संभावित गंतव्य और खेप से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हरिश छेत्री ने कहा कि अवैध शराब के परिवहन और तस्करी को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित नाकाबंदी और निगरानी की जा रही है। पंजाब सहित अन्य राज्यों से हिमाचल में अवैध रूप से शराब लाने के प्रयासों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed