{"_id":"6a6c7a187dd5f0d6fa042786","slug":"bilaspur-dadhol-kalan-youth-dies-after-electric-shock-on-rooftop-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दधोल कलां में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, छत से गिरने के बाद तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दधोल कलां में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, छत से गिरने के बाद तोड़ा दम
Fri, 31 Jul 2026 04:04 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:04 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के दधोल कलां गांव में शुक्रवार को करंट लगने से 25 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। छत की लोहे की रेलिंग में करंट आने से उसे झटका लगा और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर की छत पर किसी काम से गया था। छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट आने से उसे जोरदार झटका लगा और वह संतुलन खोकर नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल घुमारवीं रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार दधोल कलां निवासी पंकज (25) शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ लोहे की रेलिंग से छू गया, जिसमें किसी कारणवश विद्युत प्रवाह था। करंट लगने के बाद वह छत से नीचे गिर गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पंचायत प्रधान पुरुषोत्तम ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि पंकज परिवार का इकलौता बेटा था। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को फौरी राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है कि आखिर छत की लोहे की रेलिंग में करंट कैसे आया।