{"_id":"674724b0c33f81110a097715","slug":"bilaspur-college-signs-mou-with-six-government-schools-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-127269-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज ने छह सरकारी स्कूलों के साथ एमओयू किया साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज ने छह सरकारी स्कूलों के साथ एमओयू किया साइन
Wed, 27 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एमओयू हस्ताक्षर के बाद उपस्थित प्राचार्य, प्रधानाचार्य व अन्य।
-स्कूलों के साथ संरचनात्मक संसाधनों, सुविधाओं को करेगा साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने छह सरकारी स्कूलों के साथ एमओयू साइन किया। कॉलेज इन स्कूलों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ मानव, संरचनात्मक संसाधनों और सुविधाओं को साझा करेगा।
इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, कंदरौर, रघुनाथपुरा, चांदपुर, बाल पाठशाला बिलासपुर और कन्या पाठशाला बिलासपुर शामिल है। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके कॅरियर को आकार देने, उनके कॅरियर को परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय अपना सहयोग देगा। ताकि इन स्कूलों का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो सके। कॉलेज इन स्कूलों के साथ मिलकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग अथवा खतरे को रोकने के लिए नशीली दवाओं संबंधी विरोधी दस्तों की कार्यप्रणाली बनाएगा। महाविद्यालय संस्थानों में महिला प्रकोष्ठों के समुचित कामकाज के संबंध में अपना ज्ञान और अनुभव स्कूलों के साथ साझा करेगा। एनएएस और परख के संबंध में कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए महाविद्यालय स्कूलों का सहयोग करेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशिपाल चौहान, निर्मला ठाकुर, अशोक कुमार, सुनीता शांडिल, श्यामलाल, प्रिया पोसवाल, डॉ. रितु शर्मा, सचिव डॉ. विजय आदि उपस्थित रहे।