{"_id":"6a89eddae35c02b6fa0b5a24","slug":"bike-stolen-in-broad-daylight-two-youths-caught-on-cctv-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166114-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक
विज्ञापन
घुमारवीं शहर के इंदिरा वार्ड का मामला, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के इंदिरा वार्ड में दिनदहाड़े बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में घर के पास गली में खड़ी बाइक को दो युवक दोपहर के समय धक्का लगाकर ले गए। चोरी की यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बाइक मालिक ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बाइक मालिक अंकुश जसवाल ने बताया कि उसने सुबह करीब 7:30 बजे अपनी बाइक इंदिरा वार्ड मार्केट की गली में घर के पास खड़ी की थी। शाम करीब सात बजे काम से लौटने के बाद जब वह बाइक लेने पहुंचा तो वह मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। अंकुश ने अपने स्तर पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो युवक दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक को धक्का लगाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार एक युवक बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा पीछे से उसे धक्का दे रहा था। मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद दोनों ने बाइक स्टार्ट की और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों ने शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने और चोरी हुई बाइक बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।