{"_id":"65cf60f87fa9f6b9e30a6c50","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-tractor-in-baroa-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-113194-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बड़ोआ में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बड़ोआ में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
एम्स में चल रहा उपचार, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना के तहत बड़ोआ में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घायल का उपचार एम्स में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपाल निवासी गांव गेहड़वीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि वीरवार को बाइक पर बड़ोआ सड़क से होकर अपने घर जा रहा था। उसके आगे अजय कुमार नड्डा निवासी गेहड़वीं अपने बुलेट बाइक पर जा रहा था। जब वह बड़ोआ के पास पहुुुंचे तो गेहड़वीं की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर और अजय कुमार की बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक भगा गया। अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में निजी गाड़ी में एम्स बिलासपुर पहुंचाया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।