{"_id":"62b9f5e943fc0620614eb6f0","slug":"bike-rider-died-in-accident-bilaspur-news-mbd43280613","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कपड़े की दुकान पर काम कर अपने घर जा रहे बाइक सवार एक युवक को रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया निवासी जोगेंद्र सिंह (20) पुत्र ब्रजलाल नगर में माटखेड़ा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। पुलिस के अनुसार जोगेंद्र रविवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक से अपने घर को जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर केेमरी मार्ग पर ग्राम कोठा जागीर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गए। घटना के बाद घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत भाग गया। घटना के काफी देर बाद लोग मौके पर एकत्र हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आननफानन गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना की सूचना से जोगेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया और परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, युवक ने हेलमेट पहन रखा था। मृतक के चाचा ओमपाल पुत्र लक्ष्मण प्रसाद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।