{"_id":"58669c634f1c1bf471eeb686","slug":"bike-bus-collied-one-died-in-bilaspur-nainadevi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और स्कूल बस की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और स्कूल बस की टक्कर में युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई के दलेहत तरसूह स्थान पर बाइक और स्कूल बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हालांकि युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र अच्छर राम निवासी बरोटा डडवाला (18) के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्वालथाई से डेढ़ किलोमीटर दूर दलेहत तरसूह सड़क पर संजीव कुमार (18) पुत्र अच्छर राम निवासी बरोटा डडवाला बाइक में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान डीएवी स्कूल मैहतपुर से एक स्कूली बस बच्चों को छोड़ने के लिए तरसूह आ रही थी।
विज्ञापन
जैसे ही युवक दलेहत तरसूह नामक स्थान पर पहुंचा तो बस और बाइक में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे युवक बुरी तरह से सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद स्कूली बस चालक ने घायल संजीव को नजदीक के बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने संजीव कुमार को मृतक घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना देकर हादसे की जानकारी दी गई। देर शाम युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
जहां पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि ग्वालथाई चौकी के तहत आने वाले दलेहत तरसूह नामक स्थान पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।