फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bike accident on Kiratpur-Nerchowk four lane, two injured

Bilaspur News: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बाइक हादसा, दोघायल

Mon, 15 Dec 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike accident on Kiratpur-Nerchowk four lane, two injured
फोरलेन पर हुए बाइक हादसे के दौरान पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष व अन्य लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
महिला आयोग अध्यक्ष विद्या नेगी ने एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया एम्स
विज्ञापन

सनौर के पास हुआ हादसा, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सनौर के पास सोमवार को बाइक दुर्घटना में दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जिस समय घटना हुई उस समय वहां से हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी गुजर रही थीं, जिन्होंने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर निवासी मनप्रीत और राजवीर बाइक पर मंडी की ओर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह सनौर के पास पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी ने ओवरटेक किया। जैसे ही वह गाड़ी उनके पास से गुजरी तो अचानक वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और तेज रफ्तार में बाइक गिर गई। दोनों साइड में बनी छोटी दीवार से टकराए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। इस दौरान वहां से हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी आगे की ओर जा रही थीं। हादसा देख विद्या नेगी वहां रूक गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मंगवाई। विद्या नेगी ने दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed