फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Big relief to lakhs of women by providing gas to every kitchen: Garg

हर रसोई तक गैस पहुंचाकर लाखों महिलाओं को दी बड़ी राहत : गर्ग

Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Big relief to lakhs of women by providing gas to every kitchen: Garg
भगेड़ (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल की हर रसोई तक गैस पहुंचाकर लाखों महिलाओं को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई है। इससे वन एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को घुमारवीं में मंत्री ने जनसमस्याएं सुनीं। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अभी तक हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3 लाख 15 महिलाओं को गैस कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार अब नए परिवारों को भी यह सुविधा प्रदान कर रही है। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। कोरोना काल में भी आम लोगों को समय पर खाद्य वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित करके उन्हें राहत प्रदान की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और प्रदेश सरकार की खाद्य अनुदान योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निपटारे के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। राजेंद्र गर्ग ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। कहा कि प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed