फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhuvaneshwari becomes chairperson of school management committee

Bilaspur News: भुवनेश्वरी बनीं स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

Tue, 11 Jun 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bhuvaneshwari becomes chairperson of school management committee
-प्राथमिक केंद्र पाठशाला कोटला में एसएमसी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कोटला में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक धनी राम ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

उन्होंने पुरानी एसएमसी को भंग किया और नई के लिए चुनाव कराए गए। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व एसएमसी अध्यक्ष भुवनेश्वरी शर्मा को एक बार फिर से एसएमसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रीता, मोनिका, अनुराधा, रीता, विनोद, अभिषेक, कांता और हेमलता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इन सभी को मुख्याध्यापक ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एसएमसी स्कूल के विकास के लिए बहुत आवश्यक है। समिति के सहयोग से ही विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव है। पिछले चार साल से पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति को बेस्ट एसएमसी का अवार्ड मिल रहा है। यह सब अध्यापकों और एसएमसी के सहयोग से ही संभव है। बिना सहयोग के यहां तक नहीं पहुंचा जा सकता। इसके बाद प्री नर्सरी में पढ़ रहे बच्चों को विभाग की तरफ से आए स्कूल बैग, टिफिन और पानी की बोतल वितरित की गई। चुनाव प्रक्रिया में करीब 45 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed