फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh celebrated its 70th foundation day

Bilaspur News: भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 70वां स्थापना दिवस

Wed, 23 Jul 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 23 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh celebrated its 70th foundation day
एसीसी गागल फैक्टरी के मुख्य गेट पर स्थापना दिवस मनाते भामसं के पदाधिकारी। स्रोत: भामसं
एसीसी गागल फैक्टरी के गेट पर जुटे सैकड़ों मजदूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी गागल फैक्टरी के मुख्य गेट पर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों मजदूरों ने झंडा फहराकर दत्तोपंत ठेंगड़ी को याद किया और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र हित में करेंगे काम और काम के लेंगे पूरे दाम के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएमएस सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि श्रमिकों की आवाज है, जिसकी नींव त्याग, तपस्या और बलिदान पर टिकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर संघ के अध्यक्ष काला काम कश्यप ने की। इस मौके पर महामंत्री गगनेश पठानिया, सीमेंट महासंघ हिमाचल के महामंत्री राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेन्द्र गडर, राम प्रसाद, अनिल चौधरी, नीलम कुमार, सतीश शर्मा, कन्हाई चौधरी, सुरेन्द्र डोगरा, जोगिंद्र कुमार, सुरेश कुमार और बाबू राम समेत कई मजदूर मौजूद रहे। स्थापना दिवस पर सभी कामगारों को मिठाई बांटी गई और संगठित रहने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीएमएस की पहचान ही यही है कि वह बिना किसी राजनीतिक दल के झंडे के, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed