फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bharadi School tops in General Quiz, Debate competition

Bilaspur News: सामान्य प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद स्पर्धा में भराड़ी स्कूल अव्वल

Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bharadi School tops in General Quiz, Debate competition
कन्या पाठशाला घुमारवीं में पीएम श्री विद्यालयों के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
-नौ पीएम श्री विद्यालयों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

-कन्या पाठशाला घुमारवीं में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला की ओर से नौ पीएम श्री विद्यालयों के बीच जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में किया गया। शुभारंभ उच्च शिक्षा उप निदेशक जोगिंद्र सिंह राव ने किया।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा, बाल पाठशाला बिलासपुर, तरसूह, कोसरियां, तलाई, भराड़ी, बाल पाठशाला घुमारवीं, जीपीसीएस घुमारवीं, जीपीसीएस तलाई के बच्चों ने भाग लिया। समारोह में विद्या वैभव सामान्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, डिजिटल क्वेस्ट, मंथन मंडल (वाद-विवाद), सृजनात्मक कला, स्थानीय स्थलों की खोज एवं सीख जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं प्राथमिक और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कराई गई। प्राथमिक वर्ग की विद्या वैभव सामान्य प्रश्नोत्तरी स्पर्धा, डिजिटल क्वेस्ट, मंथन मंडल और स्थानीय स्थलों की खोज एवं सीख प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं पहले और तलाई स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। सृजनात्मक कला में तलाई स्कूल पहले और घुमारवीं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी वर्ग की विद्या वैभव सामान्य प्रश्नोत्तरी स्पर्धा और डिजिटल क्वेस्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी पहले, तलाई स्कूल दूसरे और बाल पाठशाला घुमारवीं तीसरे स्थान पर रहा। मंथन मंडल प्रतियोगिता में भराड़ी स्कूल पहले, बरमाणा स्कूल दूसरे और तरसूह स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सृजनात्मक कला में कोसरिया स्कूल पहले, बाल पाठशाला बिलासपुर दूसरे, तरसूह और बरमाणा स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। स्थानीय स्थलों की खोज एवं सीख में तरसूह स्कूल पहले, बरमाणा दूसरे और बाल पाठशाला बिलासपुर तीसरे स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि ने बताया कि सभी शिक्षकों को बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। सरकार अपनी तरफ से शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास कर रही है इसलिए शिक्षकों को भी उस प्रयास में सहयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है ताकि उनमें प्रतियोगिता की भावना का विकास हो सके। समन्वयक रमेश कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता को बढ़ाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पीएम श्री योजना बिलासपुर जिले के नौ स्कूलों में शुरू की गई है जिनमें सात वरिष्ठ और दो प्राथमिक पाठशालाएं शामिल हैं। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया, डाइट उप प्रधानाचार्य संजय सामा, परमजीत सिंह, मीरा देवी, दिग्विजय मल्होत्रा, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, चंद्र कान्त, सुषमा देवी आदि उपस्थित रहे।

कन्या पाठशाला घुमारवीं में पीएम श्री विद्यालयों के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

कन्या पाठशाला घुमारवीं में पीएम श्री विद्यालयों के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed