फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhallu bus accident: Committee headed by ADC to submit report in 10 days: Deputy Commissioner

भल्लू बस हादसा: एडीसी की अध्यक्षता में 10 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी समिति : उपायुक्त

Thu, 09 Oct 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhallu bus accident: Committee headed by ADC to submit report in 10 days: Deputy Commissioner
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार।
झंडूता एसडीएम, डीएसपी, लोनिवि अधिकारी और आरटीओ समिति के सदस्य
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों को दी गई 25-25 हजार की फौरी राहत
एक सप्ताह में 4-4 लाख रुपये जारी करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भल्लू पुल के पास 7 अक्तूबर को हुई बस दुर्घटना की जांच एडीसी बिलासपुर की अध्यक्षता में की जाएगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जिसमें झंडूता एसडीएम, डीएसपी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता तथा आरटीओ सदस्य होंगे। समिति को 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि पहले ही वितरित की जा चुकी है। साथ ही 4 लाख रुपये की राहत राशि के प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निपटाकर सहायता जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, क्यूआरटी, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की लगभग 100 सदस्यों की टीम मौके पर भेजी गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय अधिकारी भी बचाव कार्य में मौजूद रहे। पहले दिन के सर्च ऑपरेशन में 16 शव बरामद किए गए, जबकि दो बच्चों को जीवित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान किसी अन्य संभावित लापता व्यक्ति की जानकारी के लिए मीडिया, सोशल मीडिया और वीडियो संदेशों के माध्यम से सूचना जारी की गई, लेकिन कोई अतिरिक्त लापता व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद 8 अक्तूबर को दोपहर बाद सर्च ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया। पुष्टि की कि हादसे के समय बस में 18 यात्री सवार थे। यह निजी बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, जो भूस्खलन की चपेट में आकर भल्लू पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed