फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhajan evening in Rauda sector on 19th May

Bilaspur News: रौड़ा सेक्टर में भजन संध्या 19 मई को

Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhajan evening in Rauda sector on 19th May
- बाल राम नाटक समिति ने बैठक में की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की प्रतीक बाल राम नाटक समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भजन संध्या का आयोजन 19 मई को किया जा रहा है। इसको लेकर रौड़ा सेक्टर में समिति की बैठक का आयोजन प्रधान सुमित शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने भाग लिया।
इस दौरान भजन संध्या की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में पारित प्रस्ताव की जानकारी देते हुए प्रेस सचिव ताहिर खान गोलू ने बताया कि इस बार 19 मई को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें नालागढ़ से सादर आमंत्रित भजन गायक मनीष भारद्वाज, मनीषा ठाकुर महामाई का गुणगान करेंगे। इस दौरान वंश आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी। वहीं प्रधान सुमित शर्मा ने बताया कि बैठक में समितियों और उप समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बार मां श्री नयना देवी जी से पावन ज्योति लाई जाएगी। भजन संध्या के दौरान खीर का भंडारा, फ्रूट चाट, आईसक्रीम आदि का भंडारा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह संध्या शाम को सात बजे से शुरू होकर रात्रि 12 बजे तक चलेगी। उन्होंने धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस बैठक में सुशील पुंडीर, राकेश शर्मा, राधा कृष्ण, अब्दुल वसीम ताहिर खान, शहबाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed