{"_id":"67447f68f9189655550e013d","slug":"bhagwat-katha-begins-with-grand-kalash-yatra-in-lakshmi-narayan-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-127130-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुरू
Mon, 25 Nov 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु । संवाद
पंडित भास्करानंद शर्मा सात दिन करेंगे प्रवचनों की अमृत वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर नगर के डियारा सेक्टर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। इससे पहले प्राचीन हनुमान मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई ,जिसमें महिलाओं, अन्य श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भजन-कीर्तन करते हुए यह यात्रा मंदिर परिसर में पहुंची, जहां श्रीमदभागवत कथा ग्रंथ को विधिपूर्वक स्थापित किया गया। कथावाचक पंडित भास्करानंद शर्मा ने कथा का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस कथा में भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं का विस्तृत रूप से विवेचन किया जाएगा। यह कथा 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी और प्रतिदिन एक बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगी। पंडित शर्मा ने कथा के पहले दिन बताया कि श्रीमदभागवत कथा सभी वेदों और पुराणों का सार है। इसके श्रवण से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कथा की शुरुआत दक्षिण पार्श्व से होती है, जहां नारद मुनि ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए वृंदावन में भागवत कथा का श्रवण किया। पंडित जी ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में सुख और समृद्धि भी आती है। कथा समापन के बाद भजन कीर्तन हुआ और प्रसाद वितरित किया गया।