Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhagwat Katha begins in Tambaul; 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) taken out

Bilaspur News: तंबौल में भागवत कथा शुरू, निकाली कलश यात्रा

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins in Tambaul; 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) taken out
तंबौल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए लोग। स्रोत: जाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के तंबौल में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ग्रंथ और कथावाचक पं. सुरेश भारद्वाज को आयोजन स्थल तक पहुंचाया गया। मंत्रोच्चारण के बीच ग्रंथ की विधिवत स्थापना की गई।
कथा के पहले दिन पं. सुरेश भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख अठारह पुराणों में से एक है। इसमें भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और उनकी लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला, कंस वध और गीता उपदेश का प्रसंग भक्तों को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में भक्तिरस की अमृतधारा प्रवाहित होती है। इसमें रासपंचाध्यायी का विशेष महत्व है, जो अध्यात्म और साहित्य का अनूठा संगम है। श्रीमद्भागवत को साक्षात भगवान का स्वरूप माना गया है। श्रद्धापूर्वक इसके पाठ और श्रवण से मन की शुद्धि होती है तथा भक्ति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इसके श्रवण मात्र से भगवान हरि भक्तों के हृदय में विराजमान हो जाते हैं। कथा के समापन पर भजन-कीर्तन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed