{"_id":"62361f11d5cc964817354034","slug":"best-school-management-comiites-hounourd-bilaspur-news-sml403030772","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में आयोजित जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन कमेटी स
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने की।
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियां बच्चों के व्यक्तित्व के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। जिले में वर्ष 2021-22 में श्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समितियों को 10 हजार रुपये नकद , प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। जिले के 26 शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि शिक्षक का पद एवं दायित्व महत्वपूर्ण है। शिक्षक को अपना कार्य कर्मचारी की मानसिकता के स्थान पर राष्ट्र निर्माता के रूप में करना चाहिए। घुमारवीं-1 शिक्षा खंड में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी, उच्च पाठशाला पंतेहडा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा की प्रबंधन समितियों और मुख्य अध्यापक को सम्मानित किया गया।
घुमारवीं-2 शिक्षा खंड में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह, उच्च पाठशाला भगेड़, माध्यमिक पाठशाला मेहरन और राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला हवाण की प्रबंधन समितियों व मुख्य अध्यापकों को सम्मानित किया गया। सदर शिक्षा खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा बिलासपुर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डियारा, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कोटला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलग का घाट की प्रबंधन समितियों तथा मुख्य अध्यापक को सम्मानित किया गया। शिक्षा खंड झंडूता के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं, राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला नंद नगराओं तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंद की प्रबंधन समितियों तथा मुख्य अध्यापक को सम्मानित किया गया। शिक्षा खंड स्वारघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोबा, राजकीय उच्च पाठशाला डोलन, राजकीय माध्यमिक पाठशाला टाडोह, केंद्र प्राथमिक पाठशाला जकातखाना और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनफारा की प्रबंधन समितियों तथा मुख्य अध्यापक को सम्मानित किया गया।