{"_id":"6739dea98027658908088d5f","slug":"be-careful-while-doing-transactions-through-digital-medium-rajiv-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-126682-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय बरतें सावधानी : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय बरतें सावधानी : राजीव
Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की ग्राम पंचायत जूरासी के गांव सोलग में आयोजित वित्तीय व डिजिटल जागरूकता शिविर में उपस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सोलग गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा धार टटोह ने ग्राम पंचायत जूरासी के गांव सोलग में वित्तीय जागरुकता शिविर लगाया। इस दौरान बैंक प्रबंधक राजीव शर्मा ने लोगों को बैंकिंग के स्वरूप में हुए बदलाव की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट योजना के तहत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान युग डिजीटल युग है। इससे एक ओर बैंकिंग आसान हुई है, वहीं फ्रॉड के मामले भी इसी प्रकार तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी उपभोक्ता से उनके बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी नहीं मांगता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भूलकर भी किसी से अपनी पिन नंबर या ओटीपी नंबर साझा न करें। उन्होंने लोगों को एटीएम, गूगल-पे, भीम ऐप, फोन पे, हिम पैसा आदि भिन्न-भिन्न डिजिटल माध्यमों से लेन-देन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सपनों का संचय, सशक्त महिला ऋण योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने मातृ शक्ति से बच्चों पर कड़ी नजर रखने और मोबाइल फोन पर अनाधिकृत एप जिनमें बिना ब्याज के ऋण देने का प्रलोभन दिया जाता है से बचने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोनू देवी, राधिका दास, सेवानिवृत सीता राम, साउणु राम, मनीष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।