फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BDTS will meet tomorrow to form the new executive committee

Bilaspur News: बीडीटीएस की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए कल ही होगी बैठक

Sat, 03 Dec 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BDTS will meet tomorrow to form the new executive committee
बिलासपुर। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सभा बरमाणा (बीडीटीएस) की कार्यकारिणी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। सभा के लेखराम वर्मा गुट ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर से पांच दिसंबर को विशेष बैठक की अनुमित ली थी।
विज्ञापन

इसी निर्णय के विरोध में वर्तमान कार्यकारिणी ने स्टे के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने वर्तमान कार्यकारिणी को कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने निर्णय दिया है कि पांच दिसंबर को ही बैठक होगी, लेकिन साथ में वर्तमान कार्यकारिणी को थोड़ी राहत भी दी है कि बैठक के बाद 15 दिसंबर तक सभा का सारा कार्य वर्तमान कार्यकारिणी के हाथ में ही रहेगा।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के पास बड़े फैसले लेने का कोई हक नहीं होगा। बताते चलें कि बीडीटीएस के चुनाव के आठ माह बाद ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जा रहा है। सभा के पांच सदस्यों ने पाला बदलकर लेख राम गुट का दामन थामा है। इसी के साथ लेखराम गुट ने बहुमत के साथ नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। हालांकि पांच दिसंबर की बैठक के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी के चेयरमैन लेखराम वर्मा होंगे। नई कार्यकारिणी में प्रधान राकेश ठाकुर रॉकी, महासचिव प्रदीप कुमार काका और कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह कोषाध्यक्ष विकास भार्गव, सह सचिव संतोष ठाकुर, चेयरमैन लेख राम वर्मा, उप प्रधान जयसिंह ठाकुर बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी के गठन में पांच सदस्यों का अहम रोल रहा, जिन्होंने जीत राम गुट का साथ छोड़ लेख राम वर्मा गुट का दामन थामा है। पाला बदलने वालों में प्रदीप काका, जय सिंह ठाकुर, शेर सिंह, संतोष ठाकुर और विकास भार्गव शामिल हैं। बताते चलें कि मार्च 2022 को सभा के चुनाव हुए थे।

पूर्ण बहुमत आने पर जीत राम गौतम गुट ने सभा पर कब्जा कर लिया था, लेकिन उसके बाद लगातार लेख राम वर्मा गुट इस बात को लेकर सक्रिय रहा कि कार्यकारिणी की निष्क्रियता और खामियों को मुद्दा बनाकर कार्यकारिणी को भंग किया जाए। एसीसी बरमाणा में लगातार घट रही सीमेंट की डिमांड इन दिनों सभी ट्रक ऑपरेटरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सीमेंट/क्लिंकर ढुलाई का एसीसी प्रबंधन और बीडीटीएस प्रबंधन का प्रतिदिन का करीब 13 हजार मीट्रिक टन का अनुबंध है, लेकिन वर्तमान में यह पांच से छह हजार मीट्रिक टन ही रह गया है। इस सभी को लेकर ऑपरेटरों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed