{"_id":"58d6bb064f1c1bfc2f1a2def","slug":"bdts-election-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदास गुट के दस, वर्मा गुट के आठ प्रत्याशी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदास गुट के दस, वर्मा गुट के आठ प्रत्याशी जीते
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्वारघाट में बीटीडीएस चुनावों में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी समर्थकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बीडीटीएस के शनिवार को हुए चुनाव में रामदास गुट के दस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है जबकि वर्मा गुट के आठ प्रत्याशियों ने कब्जा किया है। इससे पहले तीन वार्डाें मेे निर्विरोध सदस्य चुन लिया गया है। शनिवार सुबह दस बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी और दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू हो गई।
विज्ञापन
मतदान में 1594 ट्रक ऑपरेटरों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इनमें से आठ मत रिजेक्ट हुए। बीडीटीएस के कुल मतदाताओं की संख्या 2500 के करीब है। वहीं वार्ड-3 छड़ोल में दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने की वजह से लॉटरी सिस्टम से विजेता उम्मीदवार को नाम घोषित किया गया। इसमें राजेश ठाकुर विजेता रहे।
विज्ञापन
वर्मा गुट के सदस्यों में श्री नयना देवी जी से राम कुमार, तनबौल से शेर सिंह, छड़ोल से राजेश ठाकुर, नम्होल से रोशन ठाकुर, लदरौर से राकेश ठाकुर, बरमाणा से गंगा सिंह और तलाई से पवन कौशल शामिल है।
विज्ञापन
वहीं एक सदस्य के नाम का उन्होंने अभी तक खुलासा नहीं किया है। रामदास गुट के विजयी उम्मीदवारों में धार वार्ड से कुलदीप गौतम, जुखाला से रमेश ठाकुर, बिनौला से रजनीश ठाकुर, निहाल से चंदू राम ठाकुर, पंजगाईं से कमल किशोर, कुठेड़ा से प्रदीप ठाकुर, घुमारवीं से संतोष कुमार, कोठीपुरा से जय सिंह, भगेड़ से कश्मीर सिंह और बरठीं से जीतराम ने चुनाव जीता है। बीडीटीएस की नई कार्यकरिणी मेें तीन सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।
इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश चौधरी जबली से हरमिंदर सिंह हरनोड़ा से और राजेश कुमार बैरी रजादियां से जबकि मेन मार्केट बिलासपुर से विनय कुमार वर्मा चुनाव जीते हैं।
जुखाला वार्ड से यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने दोबारा जीत दर्ज की। वार्ड-8 जुखाला में बीडीटीएस से प्रत्याशी रमेश ठाकुर और बालक राम के बीच सीधी टक्कर थी। जुखाला वार्ड से कुल 87 मतदाता थे। रमेश ठाकुर को 48 मत और बालक राम को 39 मत पड़े। इस तरह से रमेश ठाकुर ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना ली।