फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bdts election in bilaspur. 49 candidate fight election

46 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान, 18 वार्डों में होगा मुकाबला

Fri, 10 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Fri, 10 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
bdts election in bilaspur. 49 candidate fight election
न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे - फोटो : demo

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बीडीटीएस में 25 मार्च को होने वाले चुनावी दंगल में अब मात्र 49 उम्मीदवार ही रह गए हैं। वीरवार को नाम वापिस लेने के अंतिम दिन 98 में से 46 उम्मीदवारों ने वीरवार को नामांकन वापिस ले लिया है।

विज्ञापन


इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने शेष बचे 49 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिया गया है। तीन उम्मीदवारों में वर्मा गुट को एक सदस्य मिला है। जबकि दो अन्य उम्मीदवारों ने किसी भी गुट को अपना समर्थन नहीं दिया है। इससे चुनावी दंगल और भी रोचक हो गया है। अब 18 वार्डों के 1910 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।    
विज्ञापन


वार्ड 5, 14 और 15 से निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार : निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में वार्ड नंबर-15 बरमाणा से गंगा सिंह, वार्ड नंबर-5 जबली से सुरेश चौधरी और वार्ड नंबर-14 से हरविंद्र सिंह शामिल हैं। इन्होंने बताया कि 25 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि वह किस गुट को समर्थन देंगे। वार्ड नंबर-5 जबली से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से बसंत राम, देवराज और सुरेंद्र ने सुरेश चौधरी के पक्ष में अपना नाम वापिस ले लिया। जबकि वार्ड नंबर-14 हरनोड़ा से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें से बीडीटीएस के पूर्व चेयरमैन नंदलाल, परमजीत, संजय कुमार, सीताराम, सतीश कुमार, सुरेश और पवन कुमार ने सरदार हरविंद्र सिंह के पक्ष में अपना नाम वापिस ले लिया।

किसी को कुर्सी, तो किसी को चुनाव चिन्ह कार : वार्ड-1 नयना देवी से रामकुमार को कुर्सी, ज्ञान सिंह को कार, वार्ड-दो तंबौल से शेर सिंह को गुब्बारा, रणजीत सिंह को कुर्सी, महेंद्र लाल को कार, रूपलाल को रेडियो, वार्ड-3 छड़ोल से राकेश कुमार को रेडियो, नंदलाल को कार, राजेश कुमार को कुर्सी, वार्ड-4 कोठीपुरा से जयसिंह को कार, मदन को कुर्सी, रविंद्र को रेडियो, वार्ड-6 नम्होल से रतन लाल को कार, रोशनलाल को कुर्सी, वार्ड-7 धार-टटोह से कुलदीप गौतम को कार, लेखराम को कुर्सी, वार्ड-8 जुखाला से बालक राम को कार, रमेश ठाकुर को कुर्सी, वार्ड-9 बिलासपुर से विकास को रेडियो, कमलेंद्र को कुर्सी, इब्राहिम को कार, विजय कुमार को गुब्बारा, वार्ड-10 निहाल से जगदीश सांख्यान को कुर्सी, चंदुराम को घर, नीलम चंदेल को रेडियो, वार्ड-11 बिनौला से रजनीश ठाकुर को कुर्सी


ध्यान सिंह को घर, वार्ड-12 बैरी रजादियां से संजीव को कुर्सी, राजेश को कार, सुनील को रेडियो, वार्ड-13 पंजगाईं से रमेशचंद को कुर्सी, कमल किशोर को कार, वार्ड-16 भगेड़ से देशराज को कार, कश्मीर सिंह को रेडियो, जगदीश चंद को कुर्सी, राजकुमार को गुब्बारा, वार्ड-17 घुमारवीं से संतोष को रेडियो, सुरेश को गुब्बारा, अमरजीत को कार, राकेश को कुर्सी, वार्ड-18 कुठेड़ा से प्रदीप ठाकुर को कार, सत प्रकाश को रेडियो, राजकुमार को कुर्सी, वार्ड-19 भराड़ी से राकेश कुमार को कुर्सी, मदन को कार, वार्ड-20 बरठीं से राजपाल को कुर्सी, जीतराम को कार, वार्ड-21 तलाई से अनिल हैप्पी को घर, पवन कुमार को कुर्सी चुनाव चिन्ह मिला है। रिटर्निंग अधिकारी रमेश ने बताया कि 21 वार्डों में चुनाव होना था। इसमें तीन वार्डों से उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब 18 वार्डों में मतदान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed