{"_id":"6a567de3dc33fc968505c35f","slug":"batch-wise-recruitment-for-71-staff-nurse-posts-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163643-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्टाफ नर्स के 71 पदों पर होगी बैच वाइज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्टाफ नर्स के 71 पदों पर होगी बैच वाइज भर्ती
विज्ञापन
20 जुलाई तक कराएं रोजगार कार्यालय में पंजीकरण,पहले से पंजीकृत उम्मीदवार भी सत्यापित कराएं विवरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश में स्टाफ नर्स के 71 पदों पर बैच वाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम रोजगार कार्यालयों के माध्यम से प्रायोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) और बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण पात्र अभ्यर्थियों से 20 जुलाई तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण पहले से रोजगार कार्यालय में है, वे भी अपने पंजीकरण एवं पात्रता संबंधी विवरण की समय रहते पुष्टि कर लें, ताकि नाम प्रायोजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भर्ती के तहत अनारक्षित (यूआर) वर्ग के 28 पद दिसंबर 2010 तक के बैच के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इसके अलावा ओबीसी के 13 पद (दिसंबर 2012 तक), एससी के 13 पद (दिसंबर 2013 तक), ओबीसी-बीपीएल के तीन पद (दिसंबर 2013 तक), एससी-बीपीएल के तीन पद (दिसंबर 2014 तक), एससी-डब्ल्यूएफएफ का एक पद (दिसंबर 2017 तक), एसटी के दो पद (दिसंबर 2013 तक), ईडब्ल्यूएस के सात पद (जून 2011 तक) और यूआर-डब्ल्यूएफएफ का एक पद (दिसंबर 2012 तक) अधिसूचित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष 01978-222450 पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।