{"_id":"69fdd1d8e6bf769bbe019b63","slug":"basic-amenities-become-an-election-issue-in-baba-balak-naths-city-talai-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-159488-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा बालक नाथ की नगरी तलाई में मूलभूत सुविधाएं बनीं चुनावी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा बालक नाथ की नगरी तलाई में मूलभूत सुविधाएं बनीं चुनावी मुद्दा
Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
देशराज शर्मा
चुनावी मुद्दा
जल निकासी, सफाई, पार्किंग और शौचालय व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी
चैत्र मास मेलों में अव्यवस्था से होती है श्रद्धालुओं को काफी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली और धार्मिक नगरी तलाई में इस बार नगर पंचायत चुनाव विकास और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर केंद्रित होते नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत बने करीब 30 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी क्षेत्र में कई बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
तलाई में पूरे वर्ष बाबा बालक नाथ के श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। वहीं 13 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र मेलों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं बन पाई है। बरसात के दिनों में बाजार की कई दुकानों में पानी घुस जाता है, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज योजना पूरी तरह लागू न होने के कारण मेले के दौरान कई स्थानों पर गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। नगर पंचायत ने घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था तो शुरू की है, लेकिन बाजार और गलियों से कूड़ादान हटाए जाने के कारण श्रद्धालु इधर-उधर कचरा फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। इससे धार्मिक नगरी की सुंदरता प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों और स्थायी स्नानगृहों की कमी भी लंबे समय से बनी हुई है। खासकर महिला श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं पार्किंग व्यवस्था न होने से श्रद्धालु अपने वाहन दुकानों के आगे खड़े कर देते हैं, जिससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस अड्डे की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य चौक पर ही बसें सवारियां उतारती और चढ़ाती हैं। इससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पंचायत तलाई के चुनाव में इस बार यही समस्याएं प्रमुख चुनावी मुद्दे बनकर उभरी हैं। सात वार्डों वाली नगर पंचायत में कुल 1752 मतदाता हैं, जिनमें 867 महिला और 884 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
इनसेट
तलाई धार्मिक नगरी है, लेकिन यहां आज भी पार्किंग और शौचालय जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। चुनाव में इस बार जनता विकास के नाम पर वोट देगी। - देशराज शर्मा
विज्ञापन
इनसेट
बरसात के समय बाजार में पानी भर जाता है। कई बार दुकानों तक पानी पहुंच जाता है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। - अनीता शर्मा
इनसेट
मेले के दौरान सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से नगर पंचायत को बेहतर प्रबंधन करना चाहिए। -
देशराज शर्मा
इनसेट
बस अड्डे और पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से रोजाना जाम लगता है। आने वाले प्रतिनिधियों को इन मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करना होगा। - विपिन सोनी