फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barthin defeated Laghat and won the title of Kahlur Volleyball Championship.

Bilaspur News: बरठीं ने लघट को हराकर जीता कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब

Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Barthin defeated Laghat and won the title of Kahlur Volleyball Championship.
बिलासपुर के बरमाणा में आयोजित कहलूर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सम्मानित उपविजेता खि
-विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये राशि जारी
विज्ञापन

-बरठीं के अभिषेक सोनी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
-चेतना संस्था की ओर से कराई गई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था की ओर से आयोजित कहलूर वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बरमाणा में आयोजित जिला स्तरीय खिताबी मुकाबले में बरठीं ए ने लघट सीनियर को हराकर चैंपियनशिप जीती। वहीं भटेड़ ने बरठीं बी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। बरठीं ए के अभिषेक सोनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खेलेगा बिलासपुर-खिलेगा बिलासपुर के नारों के बीच विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमश 31 हजार और 11 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। समापन समारोह में वॉलीबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी संजय फोगाट और अहमदाबाद डिफेंडर्स के साजिद हुसैन विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। शारीरिक व बौद्धिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए बच्चों व युवाओं का खेलों में भाग लेना बेहद जरूरी है। इससे उनमें अनुशासन व प्रतिस्पर्धा के साथ ही भाईचारे की भावना भी विकसित होती है। नशा वास्तव में ही एक गंभीर चुनौती और ज्वलंत समस्या बनता जा रहा है। नशे की चपेट में आने से कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए हरीश नड्डा ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन बेहद चिंताजनक है। खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। कहलूर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि युवा नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा खेलों के मैदान में लगाकर नई बुलंदियां हासिल करें। इस प्रतियोगिता के तहत पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। चारों ब्लॉक में कुल लगभग 80 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक ब्लॉक में पहले तीन स्थानों पर रहने वाली 12 टीमों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अहमदाबाद डिफेंडर्स की टीम की ओर से खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन में अदाणी फाउंडेशन का अहम योगदान रहा है। उनकी ओर से आश्वस्त किया गया है कि यह प्रतियोगिता हर साल करवाई जाएगी। अगले साल विजेता टीम को 75 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। जल्द ही कबड्डी टूर्नामेंट भी करवाया जाएगा। इस मौके पर एसीसी अडाणी फाउंडेशन के नॉर्थ हेड मुकेश सक्सेना, सदर बीडीसी अध्यक्ष सीता धीमान, चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्माए जगदीश, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।

बिलासपुर के बरमाणा में आयोजित कहलूर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सम्मानित उपविजेता खि

बिलासपुर के बरमाणा में आयोजित कहलूर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सम्मानित उपविजेता खि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed