फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barthi-Malari road becomes a hazard; risk of accidents rises due to potholes at various locations.

Bilaspur News: बरठीं-मलारी सड़क बनी मुसीबत, जगह-जगह गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Barthi-Malari road becomes a hazard; risk of accidents rises due to potholes at various locations.
आठ किलोमीटर मार्ग की बदहाली से वाहन चालक परेशान, बारिश में और बिगड़ जाते हैं हालात
विज्ञापन

मांडवा पुल बंद होने से सड़क पर बढ़ा वाहनों का दबाव, जल्द मरम्मत की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं-मलारी-भल्लू-कलर-भड़ोलीकलां सड़क मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, जबकि दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उधर, झंडूता-मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर-ऊना मुख्य सड़क मार्ग पर मांडवा पुल के दोनों ओर पहाड़ियों के दरकने की आशंका के चलते प्रशासन ने मार्ग को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर रखा है। ऐसे में शाहतलाई और भड़ोलीकलां की ओर जाने वाले वाहनों को बरठीं-मलारी-भल्लू-कलर-भड़ोलीकलां मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। पहले जहां लोगों को करीब दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, वहीं अब उन्हें 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ऊपर से जर्जर सड़क ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

कोटधार नलवाड़ी मेला के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरनाथ धीमान ने कहा कि बरठीं-मलारी-भल्लू-कलर-भड़ोलीकलां सड़क मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से लोगों की परेशानी को देखते हुए तत्काल सड़क को दुरुस्त करने की मांग की। लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया है और सड़क की स्थिति खराब है। विभाग ने मार्ग पर एक जेसीबी मशीन और कर्मचारियों की तैनाती की है, ताकि बरसात के दौरान सड़क को यातायात योग्य बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed