फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   barrior theft in jhanduta

झंडूता क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगाए क्रैश बैरियर हो रहे चोरी

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
barrior theft in jhanduta
झंडूता (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अधीन आने वाले अधिकतर स्थानों पर सड़कों के किनारे लगाए गए क्रैश बैरियर को शरारती तत्वों ने उखाड़ना शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों से क्रैश बैरियर को चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अगर समय रहते सुध नहीं ली तो कुछ दिनों में ही यह शरारती तत्व लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने में देरी नहीं करेंगे। लोक निर्माण विभाग ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों के किनारे लाखों रुपये खर्च करके क्रैश बैरियर लगाए हैं।
विज्ञापन

झंडूता-भड़ोली कलां-शाहतलाई-बड़सर मार्ग के मांडवा पुल के दोनों तरफ और मलारी-भड़ोली कलां सड़क पर अति दुर्घटना संभावित हिस्सों पर विभाग ने क्रैश बैरियर लगाए हैं, लेकिन शरारती तत्व कुछ दिनों से क्रैश बैरियर चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ईश्वर दत्त गर्ग, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, रोशन लाल, रवि धीमान, ओंकार मिन्हास, राकेश कुमार, अरविंद, सुरेश दिनेश आदि ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है।

लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के अधिशासी अभियंता दीपक सुरेहली ने बताया कि विभाग के ध्यान में मामला आया है। शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed