{"_id":"65a837f84545429500029646","slug":"baroha-kohina-road-of-jhanduta-assembly-constituency-will-be-improved-with-rs-24-crores-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-11848-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 24 करोड़ से सुधरेगी झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बरोहा-कोहिना सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 24 करोड़ से सुधरेगी झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बरोहा-कोहिना सड़क
Thu, 18 Jan 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
सुभाष कपिल
झंडूता (बिलासपुर) झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बरोहा-कोहिना सड़क का 24 करोड़ की लागत से सुधारीकरण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क की डीपीआर तैयार कर मुख्य कार्यालय हमीरपुर भेजी है। जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 25 किलोमीटर सड़क का दो साल के भीतर सुधारीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। मध्यलेन की तर्ज पर सड़क का निर्माण होगा और वाहन चालकों को एक समय में दो वाहनों को पास देने के साथ वाहन चालकों को वाहन चलाने में सुविधा होगी।
खास बात यह रहेगी कि यह सड़क कोहिना के साथ सीधे फोरलेन से जोड़ेगी। वहीं झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सुधारीकरण के क्षेत्र में भी यह सड़क सबसे लंबी दूरी की होगी। इस सड़क के सुधारीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मंजूरी प्रदान हुई। बरोहा से बाया छुमाहन,डफेर,डाहड ,चोरबांय ,घराण, नखलेहडा,दाड़ीबाड़ी, ज्योतिपतन, कोहिना सड़क से ग्राम पंचायत झंडूता, बलघाड़,बैहना ब्रह्मणा,गालियां, रोहल, बाला,गेहड़वी,श्री बडोल देवी जी,डमली,सहित करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों की एक लाख से अधिक की आबादी को जहां फोरलेन से होकर जिले और राज्य से बाहर जाना सुखद होगा, वहीं इन इलाकों के लोगों को यह सड़क सीधा उपमंडल मुख्यालय आने जाने में आरामदायक सुविधा जनक देगी। बरोहा से कोहिना तक 25 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण के कार्य को शुरू करने की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। इस सड़क के दोनों ओर पानी की बेहतर निकासी की सुविधा के साथ तीखे मोड़ सीधे होंगे, सड़क की चौड़ाई सात से दस मीटर होगी। तंग जगह पर कटिंग के कार्य करने के अलावा पुलियों का निर्माण,पैराफिट और एक दो जगहों पर छोटे पुल भी बनेंगे।
कोट
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे आर कटवाल ने कहा कि बरोहा-कोहिना सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को प्राथमिकता के तौर में डाला गया। केंद्र से सड़क के सुधारीकरण के कार्य को मंजूरी मिली। यह सड़क झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले के लोगों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इससे लोग सीधा फोरलेन से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
कोट
कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस सड़क के सुधारीकरण के लिए मंजूरी मिली है। इस सड़क से जुड़े सभी लोगों को आगामी समय में बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
कोट
लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अधिशासी अभियंता केके चौहान ने बताया कि इस सड़क के सुधारीकरण के कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी कर मुख्य अभियंता कार्यालय हमीरपुर भेजी गई है। सड़क के कार्य पर 24 करोड़ खर्च होंगे। स्वीकृति प्रदान होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।