फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   barnthi road in bad condition

सड़क किनारे नहीं नालियां, टूट रही सड़क

Sun, 20 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 20 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
barnthi road in bad condition
बड़गांव के समीप नाली नही होने से टूटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तबदील हो रही हैं। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरठीं-सुन्हाणी वाया बड़गांव सड़क पर नालियां न बनने के कारण बरसात का पानी सड़क से होकर लोगों के खेतों तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन


इससे लोगों की उपजाऊ भूमि को नुकसान हो रहा है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीण बलदेव, कृष्ण चंद, सुशील कुमार, सुनीत सिंह, एमएस ठाकुर, दलीप सिंह, अंकेश्वर गौतम, लखनपाल, यशपाल, रत्नलाल, मदनलाल और कृष्ण चंद ने बताया कि लोनिवि की लापरवाही के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों पर नालियों का निर्माण न होने के कारण वर्षा का सारा पानी सड़क पर खड़ा होने से सड़कें टूटना शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़कें पानी से लबालब रहती हैं। इससे पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सड़क किनारे लगे पैरापिट भी लोगों के खेतों में गिर चुके हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार मौका का दौरा भी करवाया गया है। लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि सड़क और किसानों के नुकसान को देखते हुए बड़गांव आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग सौ मीटर तक नालियों का निर्माण किया जाए ताकि सड़क का सारा पानी नाली के रास्ते पुलिया तक पहुंचे।


लोनिवि के अधिशासी अभियंता हरीराम और कनिष्ठ अभियंता विपन शर्मा ने माना कि सड़क पर जहां जहां पानी खड़ा रहता है वहां सड़क टूटना शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क पर नालियों का निर्माण जल्दी ही कर दिया जाएगा। इसके लिए प्राकलन तैयार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed