फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barmana school students will study in stem lab

Bilaspur News: बरमाणा स्कूल के विद्यार्थी स्टेम लैब में करेंगे पढ़ाई

Fri, 21 Jun 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Barmana school students will study in stem lab
-एनटीपीसी ने आठ लाख रुपये से कराई तैयार
विज्ञापन

-विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित की पढ़ाई करने में मिलेगी मदद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाणा के विद्यार्थी अब विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) लैब में पढ़ाई करेंगे। इस लैब को एनटीपीसी कोलडैम ने आठ लाख रुपये की लागत से तैयार कराया है। लैब से बच्चों को विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित के बारे में पढ़ाई करने में बहुत मदद मिलेगी। शुक्रवार को लैब का शुभारंभ एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने किया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को इस प्रयोगशाला से अत्यधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। लैब को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की ज्यादा से ज्यादा संख्या में विज्ञान क्षेत्र में रुचि बढ़ाना है। इस लैब से बच्चों को स्कूल में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा मिलेगी। इसका उद्देश्य व्यावहारिक दृष्टिकोण के जरिए कंपटीशन को बढ़ाना है। लैब में एक ही जगह पर विद्यार्थी गणित, विज्ञान, तकनीकी से जुड़े विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इससे बच्चों को नियमित कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले सिद्धांतों के आधार पर व्यावहारिक सीखने और समस्या को सुलझाने की क्षमता प्रदान करने में मदद मिलेगी। लैब में पिनहोल कैमरा, एलईडी-आधारित हार्ट, आई मॉडल, ईयर मॉडल, इंफिनिटी वॉल, विभिन्न माध्यमों की ध्वनि, सोलर सिस्टम, हैंड पंप, सौर ऊर्जा प्रणाली, हाइड्रो टर्बाइन, मोटर मॉडल, सेंसर सेटअप, जेनरेटर, न्यूटन के गति के नियम, जैव विविधता, विभिन्न प्रकार के रोबोट, प्रोजेक्टर, टैब, इंटरएक्टिव कंप्यूटिंग डिवाइस के मॉडल लगाए गए हैं। इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम से डॉ. अंजुला अग्रवाल, पूरन सिंह, स्कूल प्रधानाचार्य यशपाल, ग्राम पंचायत बरमाणा प्रधान पूजा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed