{"_id":"613e38ef8ebc3e17096d3827","slug":"barathi-school-will-get-rs-44-lakh-bilaspur-news-sml383624392","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं स्कूल को मिलेंगे 44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं स्कूल को मिलेंगे 44 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। रावमापा बरठीं का चयन स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना के लिए हुआ है। अब स्कूल को विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 44 लाख रुपये की धनराशि सरकार से मिलेगी। स्कूल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।
स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान दिनेश पराशर ने कहा कि जिला में कुछ चुनिंदा पाठशालाओं को ही यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया योजना की प्राप्त धनराशि से स्कूल में पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास रूम और स्मार्ट बोर्ड, पंखे व बिजली की बेहतर व्यवस्था, बेहतर शौचालय व्यवस्था, खेल का मैदान, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और विज्ञान लैब आदि सुविधाओं को जुटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापक विचार विमर्श कर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कार्य शुरू कराने के लिए प्रधानाचार्य ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है। इस मौके पर सेवानिवृत्त अध्यापक सदाराम शर्मा, राजेश महाजन, कर्मचंद, आशा कुमारी, रीना बन्याल, नवदीप शर्मा, रजनीकांत शर्मा, राजेश कुमार, रीता कुमारी, सीमा देवी, निशा वर्मा , सुशील गौतम व सुदर्शन सोहड उपस्थित थे।