{"_id":"61bb8b51875ab52ef848280e","slug":"bank-empoyees-stirke-cause-loss-worth-crore-in-bilaspur-distt-bilaspur-news-sml393667244","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल के चलते लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल के चलते लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन
घुमारवीं में एटीएम के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिला बिलासपुर में भी वीरवार को बैंकों की दो दिन की हड़ताल शुरू हुई। कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों का जरूरी कामकाज ठप रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पैसे जमा करवाने व निकालने आए लोग निराश होकर घर लौटने को विवश हुए। जिला के कुछ एटीएम पर लोगों की भीड़ भी दिखी। पैसे निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइने देखी गई।
बता दें कि सुबह 11 बजे से विभिन्न बैंकों की शाखाओं में आधा ही शटर खोला गया था। बाहर दो दिन की हड़ताल का नोटिस भी लगाया गया था। सुबह 11:35 मिनट पर एसबीआई की शाखा घुमारवीं के एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लोग लाइनों में खड़े रहे।
वहीं बिलासपुर शहर की पीएनबी बैंक शाखा में 12 बजे कुछ लोग पैसे जमा करवाने के लिए पहुंचे। लेकिन बैंक के बाहर खड़े कर्मचारियों ने हड़ताल होने की वजह से उन्हें वापस भेज दिया। पीएनबी की शाखा ऋषिकेश में कुछ बुजुर्ग बैंक में पहुंचे।
विज्ञापन
लेकिन उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों की हड़ताल की कुछ लोगों को सूचना थी। जिसके कारण पहले दिन बैंकों के बाहर ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हुए। वहीं शुक्रवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान भी बैंक शाखाओं में कोई काम नहीं होगा। हालांकि एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
बैंक में नया खाता खुलवाने के लिए आई उर्मिला देवी को बैंक हड़ताल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब वह बैंक पहुंची तो बैंक बंद था। उन्होंने कहा कि उन्हें नया खाता खुलवाना बहुत आवश्यक था। लेकिन अब दो दिन बाद ही बैंक खुलेंगे।
रीमा देवी ने कहा कि उन्होंने किसी को पैसे भेजने थे। लेकिन बैंक दो दिन के लिए बंद हैं। अब उनको दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
बुर्जुग कौशल्या देवी ने बताया कि बैंक में पैसे निकालने के लिए आई थी। उन्हें पैसों की जरूरत थी। लेकिन अब किसी से उधार लेना पड़ेगा।
राजेंद्र चंदेल ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से बैंक में पैसे जमा करवाने की सोच रहे थे। वीरवार को जब बैंक आए तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। अब फिर से दो दिन का इंतजार करने के बाद ही पैसे जमा हो पाएंगे।