फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bank employees will give information about public security schemes by setting up camps at Panchayat level: ADC

पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर जन सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देंगे बैंक कर्मी : एडीसी

Mon, 24 Apr 2023 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Bank employees will give information about public security schemes by setting up camps at Panchayat level: ADC
-प्रधानमंत्री जीवन ज्योति से 74793,सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े 198472 लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय विशेष सलाहकार समिति की ओर से सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉक्टर निधि पटेल ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं प्रयासों की समीक्षा की।
बैठक में डॉ. निधि पटेल ने सभी बैंक अधिकारियों को पंचायत स्तर कैंप के माध्यम से लोगों को दोनों योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से जुड़ सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गत 31 मार्च 2023 तक जिला बिलासपुर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 74793,जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 198472 लोग इन दोनों योजनाओं में जुड़ चुके हैं। अपील करते हुए कहा कि दोनों योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करें। कहा कि जीवन बीमा का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की थी। योजना की शुरुआत में 330 रुपये के प्रीमियम पर दो लाख रुपये तक का बीमा मिलता था। हालांकि अब प्रीमियम को बढ़ाकर 436 रुपये किया गया है। यह योजना 18 -50 साल की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है। जो हर साल मई या पहली जून को ग्राहकों के बचत खाते से ऑटो-डेबिट किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एलडीएम बिलासपुर एके गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर जिले को केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 21391 और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 46981 लोगों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों का प्रयास रहेगा कि जिले के सभी व्यक्तियों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि सभी को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में उप मंडलाधिकारी बिलासपुर अभिषेक गर्ग और जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed