फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ban imposed on celebrating Christmas in Bandladhar

Bilaspur News: बंदलाधार में क्रिसमस का जश्न मनाने पर पाबंदी

Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on celebrating Christmas in Bandladhar
- पंचायत ने सर्वसम्मति से पास किया प्रस्ताव, कार्यक्रम आयोजित करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- नए साल का जश्न भी रात 10 बजे तक ही मना सकेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बंदलाधार में क्रिसमस का जश्न मनाने पर पाबंदी रहेगी। ग्राम पंचायत बंदला में इसे लेकर एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया है। यदि क्रिसमस पर कोई कार्यक्रम या जश्र मनाते हुए पाया जाता है तो पंचायत उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

ग्राम पंचायत बंदला के प्रधान सतीश ठाकुर ने बताया कि गत दिवस पंचायत की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि पंचायत क्षेत्र में क्रिसमस के दिन कोई भी कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। यदि कोई व्यक्ति क्रिसमस के दिन किसी प्रकार का आयोजन करता है तो पंचायत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत में 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाएगा। स्थानीय शिव मंदिर में हलवा वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में नए साल का जश्र भी रात 10 बजे के बाद मनाने पर पाबंदी रहेगी। जो इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में देर रात तक जश्र मनाने से लोग परेशान होते हैं। कई बार हुड़दंग बाजी भी हो जाती। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होता है। इसलिए पंचायत की ओर से यह निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पंचायत के निर्णय का पालन करें। बंदलाधार पर परिवार के साथ आएं। अच्छा और सौंदर्यपूर्ण समय व्यतीत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed