{"_id":"677941737af17d8d8f00ad26","slug":"bamboo-being-cut-at-night-in-bamm-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-129645-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बम्म में रात को काटे जा रहे बांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बम्म में रात को काटे जा रहे बांस
विज्ञापन
बम्म में खड़ी बांस से भरी गाड़ी । जागरूक पाठक
रात को ही गाड़ियों में भर कर ढोये जा रहे
लोगों ने की कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के बम्म में ध्रुग खड्ड किनारे से रात के अंधेरे में बांस का कटान हो रहा है। रात को ही कटे बांस काे गाड़ियों में भर कर ले जाया जा रहा है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बम्म कस्बे के नजदीक ध्रुग खड्ड के किनारे हर रोज आरा चलने की आवाज सुनाई देती है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि किसी ने बांस काटने की अनुमति ली भी है तो उसे रात के अंधेरे में ही क्यों काट रहे हैं। रात को कटान होने से कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की कि इस पर कार्रवाई की जाए और उचित जांच भी की जाए। प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह के पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद रात के अंधेरे में कटान हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बांस का कटाने काफी दिनों से चल रहा है। विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी भराड़ी मदन लाल ने बताया कि किसी भी तरह के पेड़ को काटने पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिन लोगों ने अनुमति ली भी थी उन्हें भी रोक लगाई गई है। बम्म क्षेत्र में हो रहे कटान के संदर्भ में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।