फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Balghad school tops in District Yoga Olympiad

Bilaspur News: जिला योग ओलंपियाड में बलघाड़ स्कूल अव्वल

Wed, 05 Jun 2024 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Balghad school tops in District Yoga Olympiad
विजेता छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में उच्च पाठशाला बलघाड़ के विद्यार्थियों ने छह पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया। पदक जीतने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय योग ओलंपियाड में बलघाड़ की अंजली कुमारी ने स्वर्ण पदक, सिया शर्मा और अंजली ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। छात्र वर्ग में विवेक कुमार ने स्वर्ण पदक, नैमिष शर्मा रजत पदक और प्रिंस ने कांस्य पदक हासिल किया। अंजली कुमारी, सिया शर्मा, अंजलि ठाकुर, विवेक कुमार, नैमिष और प्रिंस का चयन राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ। प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नादौन में 8 और 9 जून को होगी।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक देवराज ठाकुर, अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन समिति ने विजेता विद्यार्थियों का पाठशाला में पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्याध्यापक ने शारीरिक शिक्षक सुनील चंदेल और विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहना की। इस उपलक्ष्य पर कुलदीप, सुषमा, अवनीश, सुरेश, सुनील, सुमन, पवन, चंद्रशेखर, प्रियंका, वीरेंद्र, गुरविंद्र कौर, रामलाल एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed