{"_id":"66ba0e8b84d127f028057e70","slug":"balghad-high-school-becomes-winner-in-kabaddi-and-chess-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-121591-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी और चेस में उच्च पाठशाला बलघाड़ बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी और चेस में उच्च पाठशाला बलघाड़ बनी विजेता
विज्ञापन
-जेजवी स्कूल में अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिएं हुईं संपन्न
-प्रतियोगिता में 18 पाठशालाओं की 238 छात्राओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में झंडूता खंड की अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 18 पाठशालाओं की 238 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झंडूता खंड खेल प्रभारी सुनील चंदेल ने बताया कि वॉलीबाल में कलोल विजेता और उच्च पाठशाला बलघाड़ उपविजेता रहा। कबड्डी में उच्च पाठशाला बलघाड़ विजेता और जेजवीं स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो में डाहड विजेता और गेहड़वीं उपविजेता रहा। बैडमिंटन में कलोल विजेता और झंडूता उपविजेता रहा। चेस में उच्च पाठशाला बलघाड़ विजेता और कलोल उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में जेजवीं ने पहला और झंडूता ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उच्च पाठशाला बलघाड़ और कलोल संयुक्त रूप से ओवरऑल विजेता रहे। समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह के खेलों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। खिलाड़ी खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर भी अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल, क्षेत्र और अपने अभिभावकों का नाम चमकाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। ताकि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेहतर प्रतिभा दिखा सकें। पाठशाला कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुशील शर्मा, कुलदीप शर्मा, रामजी दास, श्रीराम, कपिल गौतम, बलवंत, बलवान परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।