फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baisakhi fair will be held in Jhanduta from 23 to 25 April.

Bilaspur News: झंडूता में 23 से 25 अप्रैल तक होगा बैसाखी मेला

Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi fair will be held in Jhanduta from 23 to 25 April.
झंडूता में बैसाखी मेले को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
बैहरन मैदान में होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता मुख्यालय में इस बार जिला स्तरीय बैसाखी मेला 23 से 25 अप्रैल तक चलेगा। मेले का शुभारंभ 23 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा के साथ होगा, जबकि समापन 25 अप्रैल को विशाल दंगल के साथ किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर झंडूता में एसडीएम अर्शिया शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला इस वर्ष बैहरन मैदान में लगाया जाएगा। इससे मेले के समस्त कार्यक्रम एक ही जगह पर सुव्यवस्थित ढंग से करवाए जा सकेंगे। पिछले वर्षों में मेला झंडूता बाजार के साथ छोटे से मैदान में होता था, लेकिन पर्याप्त जगह न होने के कारण दर्शकों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए निर्णय के तहत बैहरन मैदान में मेला लगाने से भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा। अर्शिया शर्मा ने बैठक के दौरान सभी विभागों को मेले की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed