फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Baihna Jattan School Principal asked for the original land acquisition plan of the school

बिलासपुर: बैहना जट्टां स्कूल प्रधानाचार्य ने मांगा स्कूल का असल भूमि अधिग्रहण प्लान

Mon, 20 Feb 2023 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Baihna Jattan School Principal asked for the original land acquisition plan of the school
बिलासपुर। निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन में 51 लाख के मुआवजा आवंटन पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहनाजट्टां विधानसभा क्षेत्र झंडूता के प्रधानाचार्य ने एसडीएम झंडूता व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग झंडूता, परियोजना निदेशक एनएचएआई मंडी से सड़क निर्माण में आए असल भूमि अधिग्रहण प्लान की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बैहनाजट्टां ने अपने कार्यालय के पत्र संख्या ईडीएनजी एसएसएस बैहना जट्टां (जीईएन) 320--23 व 2022-23--325-27 में यह जानकारी मांगी है। उपरोक्त परियोजना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टां के भवन के सात कमरों का सड़क निर्माण में साल 2021 में अधिग्रहण हुआ। जिसके संबंध में फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने उपरोक्त विद्यालय से अधिग्रहण किए भवन की केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अलावा असल भूमि अधिग्रहण प्लान, अधिग्रहीत की गई भूमि के खसरा नंबर, फील्ड बुक, मय ततिमाजात आदि की सूचनाएं मांगी थी। जिस पर उपरोक्त कार्यालय ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि हैरानी का विषय है कि परियोजना में मुआवजा आवंटन होने के बाद और फोरलेन बनने के बाद भी भवन खड़े हैं। इस मामले को उच्च न्यायालय में उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed