फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bagad villagers protest against water crisis.

खाली घड़े लेकर बघड़ के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 17 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
bagad villagers protest against water crisis.
पानी की समस्या को लेकर खाली घड़े लेकर रोष व्यक्त करते बघड़ गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बघड़ गांव के लोगों को पिछले एक सप्ताह से पानी की समस्या से दो चार होना पड़ा। हालत यह है कि ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। शनिवार को इसके विरोध में ग्रामीण खाली घड़े लेकर सड़कों पर उतरे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग समस्या से अवगत होने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकाल रहा है। इसके चलते लोगों को खाली घड़े लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह-सात दिन से गांव में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। पानी की सप्लाई न होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि गांव को जिस टैंक से पानी सप्लाई होती है, उसमें पर्याप्त पानी है।
विज्ञापन


मगर जलवाहक की मनमर्जी के कारण लोगों को पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि इस बारे में आईपीएच उपमंडल कंदरौर के सहायक अभियंता से भी लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर समस्या का आज तक कोई हल नहीं निकल पाया है। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या को हल किया जाए। साथ ही ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द ही समस्या हल नहीं की गई, तो उन्हें कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवाहक पर हो कड़ी कार्रवाई : ग्रामीण
प्रकाश चंद, सोहन लाल, सोमा देवी, द्रोपती देवी, कांता देवी, बंसी राम, करतार सिंह, राम सिंह, प्रेम लाल, भंडारी राम, रामानंद, रामपाल, कृष्णु राम, रोशन लाल, बाबू राम, राजकुमार और जगदीश का कहना है कि समस्या को लेकर जब जलवाहक रणजीत सिंह से बात की गई, तो उसने कहा कि मैं पानी नहीं छोडूंगा, जो भी कार्रवाई करनी है कर लो। ग्रामीणों ने मांग की है कि जलवाहक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, जलवाहक रणजीत सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले यहां काम पर लगी जेसीबी से पानी की पाइपें उखड़ गई थीं। इसे जोड़ा नहीं गया है। साथ ही वह 20 माह 17 दिनों से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। फिर भी वह पानी छोड़ने का काम कर रहे हैं।

पंचायत प्रधान को भी सौंप चुके हैं ज्ञापन
ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर पंचायत प्रधान मीना कुमारी को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि इस बारे में पंचायत में भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि पंप ऑपरेटर न होने से पानी की किल्लत हो रही है। पंचायत प्रधान ने इस बारे में उचित कार्यवाही की मांग की है। इसकी प्रतिलिपि आईपीएच उपमंडल कंदरौर के सहायक अभियंता को भी सौंपी गई है। इस बारे में सहायक अभियंता से संपर्क करना चाहा, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। आईपीएच बिलासपुर ने एक्सईएन एसके पटियाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर यदि समस्या है, तो जल्द इसका समाधान किया जाएगा। इसके लिए सहायक अभियंता को आदेश दिए जाएंगे।

                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed