{"_id":"6509aa989f38b30b9d07f954","slug":"badu-dev-bhel-fair-started-with-the-beat-of-tamak-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5861-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टमक की थाप से हुआ बाड़ू देव भेल मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टमक की थाप से हुआ बाड़ू देव भेल मेले का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन चलेगा मेला, एसडीएम घुमारवीं ने किया आगाज
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं ( बिलासपुर)। दो दिवसीय बाड़ू देव भेल मेला कुठेड़ा का शुभारंभ मंगलवार को एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने किया। बाड़ू देव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ढोल और टमक बजाकर इसकी शुरुआत की गई। सुबह बाड़ू देव भेल मंदिर से कुठेड़ा मेला मैदान तक ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
एसडीएम राजीव गौरव चौधरी ने कहा कि समय के साथ हर चीज का बदलाव हुआ है। इसलिए मेले मेलजोल बढ़ाने का अच्छा जरिया हैं। साथ में हमारी खोई हुई सांस्कृतिक को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है और आपस में भाईचारा भी बढ़ता है। इस दौरान महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। चम्मच दौड़ में जोल्पलाखी की अनिता कुमारी विजेता और नव दुर्गा महिला मंडल कुठेड़ा की पूजा उप विजेता बनीं। म्यूजिकल चेयर में नव दुर्गा महिला मंडल कुठेड़ा की ज्योत्सना विजेता और वैष्णो महिला मंडल टिहरी की उर्मिला उपविजेता रहीं। मटका फोड़ में स्वयं सहायता समूह घाल्याणा की पूनम विजेता रहीं। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान ज्योति प्रकाश, उप प्रधान होशियार सिंह, शांति सेवा समिति के अध्यक्ष अमरनाथ धीमान, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी, गोसदन के प्रधान सुरेश ठाकुर उपस्थित रहे।