{"_id":"66489609a39dae31ac0cd970","slug":"baba-siddh-chanos-dowry-artists-showed-feats-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117492-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा सिद्ध चानो के दहाजे में कलाकारों ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा सिद्ध चानो के दहाजे में कलाकारों ने दिखाए करतब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मुंह से आग की लपटें निकालने का करतब रहा आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर के वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार शाम को बाबा सिद्ध चानो जी का दहाजा आयोजित किया गया। इस धार्मिक समागम में घोड़ी धबीरी (हमीरपुर) से दहाजा पार्टी ने पूजा-अर्चना और स्वांग आदि से खूब समा बांधा। कलाकारों की अदाकारियों से लोग सुबह तक झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने भोर होने तक दहाजा का पूरा आनंद उठाया।
शाम ढलते ही दहाजा पार्टी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा जी के मंदिर में ज्योति प्रज्वलित की गई। जहां पर सभी श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी आगंतुकों के लिए लंगर का आयोजन किया गया था। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दहाजा पार्टी के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पहली झांकी प्रस्तुत की। आयोजकों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कलाकारों ने मनसुखा, चंद्रावली, वोहरा, हस्त बलि, पहाड़ी गद्दी, भौरा की कथा आदि अभिनय प्रस्तुत किए गए। इसमें भौरा का सिर और हाथों में आग का करतब आकर्षण का केंद्र रहा। इस पात्र की ओर से आग खाना और मुंह से आग की लपटें निकालने की कला भी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों द्वारा किए गए परस्पर व्यंग्य दर्शकों को लोटपोट कर गए। कलयुग में बाबा सिद्ध चानो जी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। असाध्य रोगों और अन्य दैवीय प्रकोपों से बचाव करने के लिए लोग बाबा सिद्ध चानो जी की शरण में आते हैं। हिमाचल के अधिकांश जिलों, पंजाब और हरियाणा में भी बाबा सिद्ध चानो जी का बहुत महत्व है।