{"_id":"56e6a5b04f1c1bd04a8b47cd","slug":"baba-balak-nath-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउड स्पीकरों से उठाएं बाबा जी की आरती का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउड स्पीकरों से उठाएं बाबा जी की आरती का आनंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली मंदिर शाहतलाई में दियोट सिद्ध मंदिर की तर्ज पर अब मंदिर के बाहर बैठे लोग भी बाबाजी की आरती सुन सकेंगे। उल्लेखनीय है कि बाबा बालक नाथ जी के मंदिरों में सुबह और शाम को दो समय आरती होती है।
विज्ञापन
लेकिन मंदिर में जाकर ही श्रद्धालु और स्थानीय लोग आरती का आनंद ले पाते थे, जबकि बाबा जी की गुफा दियोटसिद्ध में मंदिर की आरती को लाउड स्पीकर के माध्यम से आसपास के श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुन पाते है।
विज्ञापन
घुमारवीं के एसडीएम और मंदिर न्यास के अध्यक्ष आदित्य नेगी ने चैत्र संक्रांति के मौके पर शाहतलाई मंदिरों की आरती को भी लाउड स्पीकर के माध्यम से धीमी आवाज में लोगों को सुनाने के आदेश दिए हैं। इससे बाबा के भक्त बाहर भी बाबा जी की आरती सुन सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, बाबा बालक नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी शंभू राम ने बताया कि बाबा बालक नाथ सिद्ध जोगी हैं। इन मंदिरों में सुबह और शाम सूर्य उदय और सूर्य अस्त के समय आरती के लिए सही माना जाता है। लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को आरती सुनाना प्रशासन का सराहनीय निर्णय है।