फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ayurvedic dispensary started in Dhalet

धलेट में शुरू हुआ आयुर्वेदिक औषधालय

Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic dispensary started in Dhalet
बिलासपुर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत लैहड़ी के धलेट गांव में आयुर्वेदिक औषधालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करवाने में प्रयासरत है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चहुुमुखी विकास किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र में अपर और लोअर मंडल में बराबर विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ और मणिपुर में जीत दर्ज की और अब हिमाचल की बारी है। सुशासन को जमीनी स्तर पर पहुंचाकर प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र का विश्वास कायम रखा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई सभी योजनाओं को पंचायत चलाती है। पिछले आठ साल में केंद्र सरकार की योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री की बिलासपुर रैली में कम से कम एक लाख लोग पहुंचे और एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के शुभारंभ के गवाह बने। पहले सरकारें पांच-पांच साल ही चलती थी। लेकिन अब ये रिवाज बदलेगा। भाजपा इस बार 50 से ऊपर सीटें लेकर सरकार बनाएगी। कांग्रेस केवल सपने दिखाती है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं करती। भाजपा जो भी कहती है उसे करके भी दिखाती है। तभी कांग्रेस के नेता बिना शर्त भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में एक दर्जन से अधिक तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। प्रदेश की जनता अब इन्हें पहचान चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed