{"_id":"655deff448bf15577a0232a5","slug":"awarness-for-road-safety-rules-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-8975-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शराब पीकर न चलाएं गाड़ी वरना कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शराब पीकर न चलाएं गाड़ी वरना कटेगा चालान
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने घुमारवीं में यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत घुमारवीं में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल और आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
बस अड्डा घुमारवीं में बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों से अच्छा बर्ताव करने के बारे में बताया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने शराब पीकर गाड़ी न चलाने, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग न करने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के बारे में जागरूक किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल ने बताया कि जिलेभर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।