{"_id":"65c4c940e74cf562490c1671","slug":"awarness-camp-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112739-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरुकता जरूरी : एडीसी
विज्ञापन
कार्यशाला में साइबर सुरक्षा के महत्व पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बढ़ते साइबर के खतरों से बचाव के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने की। कार्यशाला में जिला स्तर के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, तकनीकी सहायक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के परिप्रेक्षय में साइबर सुरक्षा के महत्व और बढ़ते साइबर खतरों और बचाव पर चर्चा की। सरकारी कार्यालयों में साइबर सुरक्षा के बारे में जागरुकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक आई.टी. एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) बिलासपुर राकेश कुमार ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं और वर्तमान परिदृश्य में इसकी आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों को साइबर दुनिया में मौजूद प्रमुख प्रकार के साइबर खतरों जैसे फिशिंग, विशिंग, बैंकिंग एवं ओटीपी, फ्रॉड के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों के लिए सरकारी ईमेल आईडी का ही प्रयोग करने और कंप्यूटर, लैपटॉप व मोबाइल उपकरणों के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें।
कार्यशाला में डीएसपी. बिलासपुर मदन धीमान, उपनिदेशक उद्यान माला शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा, जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल उपस्थिति रहे।