{"_id":"65706a2c5dbc08b5af073b26","slug":"awarness-against-aids-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9723-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल एड्स के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल एड्स के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर कॉलेज में विश्व एड्स नियंत्रण कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नीना वासुदेवा ने की।
इस अभियान में लैट्स कम्युनिटी लीड थीम के तहत 85 विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, कैंडल लाइट विजन, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर एड्स के बारे में जागरूक किया। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सोनिया राठौर और जीव विज्ञान के अधिकारी डॉक्टर कुलदीप भरवाल की देखरेख में हुआ। कैंडल लाइट विजन में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों को इस साल थीम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार और एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर तसरीन मुस्ताक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर डॉ. प्रेम जीत, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. संजीव, प्रो. अपर्णा, डॉ. प्रियंका, डॉ. जयचंद, प्रो. रजनी, प्रो. सोनिका, प्रो. पूजा, प्रकाश उपस्थित रहे।