फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awareness program on child marriage and dowry system in Soldha Panchayat tomorrow

Bilaspur News: सोलधा पंचायत में बाल विवाह व दहेज प्रथा पर जागरूकता कार्यक्रम कल

Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Awareness program on child marriage and dowry system in Soldha Panchayat tomorrow
-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन, पंचायत को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मलोखर (बिलासपुर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर की ओर से बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 31 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत सोलधा में आयोजित होगा।

प्राधिकरण की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों को बाल विवाह निषेध कानून और दहेज प्रथा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। ग्राम पंचायत सोलधा के सचिव को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कम से कम 40 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को भी कहा गया है, प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और लोगों को कानूनी जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की ओर से कानून संबंधी जानकारी और सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed